फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूचिका प्रथम और जिया ने हासिल किया द्वितीय स्थान

विज्ञापन
चिलकाना रोड़ स्थित अर्चना ग्रामोद्योग पर महिलाओ द्वारा बनायी गयी रंगोली - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित कार्यालय पर अर्चना ग्रामोद्योग सामाजिक संस्थान द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसलीन कौर, अर्चना कश्यप, अशोक पोसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में रूचिका ने प्रथम व जिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालक अर्चना कश्यप ने कहा कि महिलाओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना ही संस्था का उद्देश्य है। इसीलिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस दौरान सविता जैन, तृप्ति जैन, पारूल कश्यप, सत्यामी, खुशी, ऊषा, ललिता, नेहा, सोनिया, आस्था, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें