सहारनपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जनपद के 23 लाभार्थियों के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से एक करोड़ चार लाख 50 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार ने बताया कि योजना के तहत आवंटित बजट में से अवशेष धनराशि एक करोड़ पांच लाख रुपये के सापेक्ष एक करोड़ चार लाख 50 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान सीधे लाभार्थी के खाते में किया गया है।
उन्होंने बताया कि 23 लाभार्थियों में से 20 को पांच लाख, दो को एक-एक लाख, एक को ढाई लाख रुपये दिए गए। तहसील नकुड़ के 11, रामपुर मनिहारान के चार, देवबंद के पांच, बेहट के दो और सहारनपुर के एक मृतक किसान के आश्रितों को लाभ दिया गया।