फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार से रूट डायवर्जन प्लान होगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 17 जुलाई रविवार की सुबह से रूट डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू कराया जाएगा। रविवार से कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- मुजफ्फरनगर से देहरादून जाने वाले सभी वाहन रामपुर तिराहा, देवबंद, नागल, कोलकी कट से अंबाला-देहरादून मार्ग, बिहारीगढ़ से देहरादून जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाले वाहन रामपुर तिराहा, देवबंद, नागल, कोलकी कट से देहरादून बाईपास से छुटमलपुर, चौकी बड़कला फतेहपुर, भगवानपुर, बिझौली, रुड़की, बहादराबाद, ज्वालापुर होकर हरिद्वार जाएंगे। 20 जुलाई की रात से इस मार्ग पर सभी वाहनों को छुटमलपुर से बड़कला से हरिद्वार की ओर निकाला जाएगा।
- देहरादून-हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले सभी वाहन यमुनानगर से करनाल, सोनीपत होकर दिल्ली जाएंगे। इन वाहनों को कोलकी कट से मुजफ्फरनगर की तरफ संचालित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- देहरादून-हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाली यात्री बसों एवं छोटे वाहनों का कोलकी कट से उतरकर नागल से देवबंद से रोहाना होते हुए मुजफ्फरनगर जाना होगा।
-- अंबाला-यमुनानगर से देहरादून की तरफ जाने वाले वाहनों को अंबाला-देहरादून बाईपास से ही संचालित किया जाएगा।
- अंबाला-यमुनानगर से हरिद्वार जाने वाले वाहन छुटमलपुर से बड़कला, भगवानपुर से बिझौली अंडरपास से रुड़की से होते हुए बहादराबाद होकर जाएंगे।
- देहरादून-हरिद्वार की तरफ से यमुनानगर जाने वाले वाहनों को देहरादून-अंबाला बाईपास से ही निकाला जाएगा।
- दिल्ली-बागपत-शामली की ओर से हरिद्वार-देहरादून जाने वाले वाहनों को चुनहैटी कट से बाईपास से निकाला जाएगा।
- सहारनपुर से शामली की तरफ जाने वाली यात्री बसें और अन्य वाहनों को रामपुर मनिहारान, नानौता होकर निकाला जाएगा।
- शामली की तरफ से अंबाला जाने वाले सभी वाहनों चुनहैटी कट से बाईपास यमुनानगर होते हुए अंबाला जाएंगे।
- अंबाला से सहारनपुर आने वाले यात्री वाहनों को कुम्हारहेड़ा बाईपास कट से नकुड़ रोड, गंगोह रोड स्थित चौकी मानकमऊ की तरफ से संचालित किया जाएगा।
- नागल की तरफ से सहारनपुर जाने वाले वाहनों को पेपर मिल रोड, विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौक से जाने दिया जाएगा।
- महानगर से नागल की तरफ जाने वाहनों को लिंक रोड से आंबेडकर चौक, चौधरी चरण सिंह चौक से विश्वकर्मा चौक होकर जाना होगा।
- विकासनगर-बेहट की तरफ सहारनपुर-दिल्ली-शामली जाने वाले वाहनों को पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड, आंबेडकर चौक, जिलाअस्पताल चौक से कोतवाली सदर बाजार तिराहे से पुलिस लाइन के सामने होते हुए दिल्ली रोड के जरिए हसनपुर तिराहे से रामपुर मनिहारान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें