फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डकैती का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाश व बरामद जेवरात - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। रंडौल गांव में डेढ़ माह पहले डाली गई 1.60 लाख की डकैती का बेहट पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। घटना में शामिल दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से डकैती के दौरान लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव रंडौल में 15 अक्तूबर की रात छह बदमाशों ने नव बाहर पुत्र केशू के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली थी। बदमाश 60 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 1.60 लाख रुपये की कीमत के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। दो नवंबर सवा छह बजे टीम को सूचना मिली, कि डकैती की घटना में शामिल दो बदमाश इशाकपुर चेंची जाने वाले रास्ते पर रजबहे की पुलिया पर खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा, दो कारतूस व छुरी मिली है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अकरम पुत्र नौशाद निवासी गांव टोड़रपुर थाना चिलकाना व तौफीक पुत्र जुलफक्कार निवासी गांव चाटकी बताया। दोनों ने रंडौल में डकैती की घटना में शामिल होना कबूल किया है। इनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए है। इसके अलावा इन्होंने 28 नवंबर को गांव चाटकी निवासी अकरम के घर में चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है। चोरी किए जेवरात भी दोनों से बरामद कर लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें