फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में 221 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/सहारनपुर। 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक योग्यता परीक्षा में परिवहन निगम 221 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह बसें बागपत, बिजनौर, शामली और मेरठ रूट पर चलेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जनपद में प्रारंभिक योग्यता परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन होने वाली परीक्षा में 35 हजार 616 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। खास बात यह है कि सभी केंद्र शहर में हैं। ऐसे में भीड़ अधिक रहेगी। परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। परीक्षा के दोनों दिन परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। सहारनपुर डिपो की 110 अतिरिक्त बसों का संचालन बिजनौर, बागपत और मेरठ रूट पर होगा। इसी तरह मुजफ्फरनगर डिपो की 88 बसें बिजनौर और शामली रूट पर चलेंगी। शामली डिपो की 23 बसों का संचालन सहारनपुर व शामली के बीच होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें