फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज परिचालक ने रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल, एमडी ने किया सम्मानित

Fri, 08 Dec 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
परिचालक को सम्मानित करते सहारनपुर रीजन के प्रभारी आरएम योगेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन
- बीते दिनों हरियाणा के रोहतक में हुई थी नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। परिवहन निगम में संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत नरेंद्र पंवार ने नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। इस पर परिचालक को लखनऊ में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सर्वर ने बुलाकर सम्मानित किया।
गत दिनों हरियाणा के रोहतक में नेशनल ग्रेपलिंग (रेसलिंग) चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें अलग-अलग जगहों से पहलवानों ने प्रतिभाग किया था। सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के मुजफ्फरनगर डिपो में संविदा परिचालक के पद पर तैनात नरेंद्र पंवार ने भी प्रतिभाग किया। इसमें नरेंद्र पंवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर 77 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मूलरूप से मुजफ्फरनगर की तहसील बुढ़ाना के गांव वैली के रहने वाले हैं। हाल ही में परिचालक को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सर्वर ने लखनऊ बुलाया और उसे सम्मानित किया। इसी के चलते सहारनपुर रीजन के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने भी परिचालक नरेंद्र पंवार को प्रशस्तिपत्र सौंपकर सम्मानित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र ने हरियाणा में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल उत्तर प्रदेश का नाम ऊंचा किया, बल्कि रोडवेज का भी मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें