फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित कर चलाने के लिए रोडवेज को मिलीं दो नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बसों की कमी को दूर करने और डग्गामारी पर रोक लगाने के लिए परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में प्राइवेट बसों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। अनुबंधित साधारण बस योजना के तहत रोडवेज को सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर चलाने के लिए दो नई बसें मिलीं हैं। जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में रोडवेज बसों की कमी पिछले कई सालों से चली आ रही है। अब नई और पांच साल पुरानी बसों को अनुबंधित करने पर जोर दिया जा रहा। नई व्यवस्था के तहत नवीन अनुबंधित बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम टेंडर प्रक्रिया को अपना रहा है। पिछले दिनों टेंडर खोला गया था। इसमें रोडवेज को दो नई बसें मिल गई हैं। इन बसों को निगम ने सहारनपुर से देहरादून मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी भी निगम की ओर से शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि साधारण अनुबंधित बस योजना के तहत पहले टेंडर में जो बसें मिलीं हैं, उसका संचालन जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। निजी बस मालिकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा निजी बसों को अनुबंधित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें