फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो बार के टेंडर में रोडवेज को अनुबंध पर मिली 14 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निजी बसों को अनुबंध पर लेकर यात्रियों को जरूरत के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम दो बार टेंडर निकाल चुका है। इनमें 14 निजी बसें अनुबंध करने को मिल गई है, जबकि लक्ष्य 400 बसों का है।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन परिवहन निगम की 444 और अनुबंधित 133 बसें हैं। परिवहन निगम निजी बसों को अनुबंध करने पर खासा जोर दे रहा है। यहीं कारण है कि निगम के बेडे में 75 फीसदी निजी और 25 प्रतिशत परिवहन निगम की होगी। निजी बसों को अनुबंध करने के लिए रोडवेज की ओर से दो बार टेंडर निकाला गया है। पहले टेंडर में दो और दूसरे में 12 निजी बसें अनुबंध करने के लिए परिवहन निगम को मिली हैं। बसों की संख्या बढ़ाने के लिए अब दोबारा फिर से टेंडर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि निजी बस संचालक दिलचस्पी कम ले रहे हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि अनुबंध पर निजी बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर है। हमें 400 बसों को अनुबंध करने का लक्ष्य मिला है। अभी तक के दो टेंडर में 14 बसें मिली हैं और आगे भी संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें