सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली होने जा रही है। इसको लेकर सहारनपुर रोडवेज डिपो ने अपने रेलवे रोड और कांशीराम कालोनी बस अड्डे से अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बस अड्डों से 10 बसों का संचालन कराते हुए अतिरिक्त फेरे कराएं जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो।
-
रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
सहारनपुर। त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस को लेकर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्कावाॅड के साथ स्टेशन व ट्रेनों के अंदर, सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षण, अनारक्षित टिकट काउंटर और प्लेटफार्म पर संघन चेकिंग की गई। जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आठ अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली व स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग की गई। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह अनजान यात्री से खाने पीने की चीजें नहीं लें।