फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाटू श्याम की यात्रा कराएंगी रोडवेज की बसें, रूट तय

Sat, 16 Mar 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज की दो बसें राजस्थान में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम की यात्रा कराएंगी। बसों का रूट तय हो गया है। बसों के संचालन के लिए दो परमिटों की स्वीकृति भी मिल गई है। शनिवार यानी आज राज्यमंत्री देवबंद से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर से खाटू श्याम (राजस्थान) की दूरी करीब 450 किलोमीटर है। यहां से सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालु प्राइवेट टैक्सी या फिर अपनी कार आदि से जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जाने में परेशानी होती थी। अब इसी को देखते हुए परिवहन निगम ने खाटू श्याम के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया है। सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी।
सहारनपुर डिपो की बस प्रतिदिन रेलवे रोड बस अड्डे से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी, जो देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली, सराय काले खां होते हुए अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी। वापसी में खाटू श्याम से बस सुबह नौ बजे रवाना होगी और सहारनपुर में पहुंचने का समय करीब रात दो बजे है। करीब 16 से 17 घंटे लगेंगे। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह देवबंद से खाटू श्याम जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाएंगे। परिवहन निगम बस की किराया सूची बनाने में लगा है।
विज्ञापन

सहारनपुर से खाटू श्याम के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए परमिट भी मिल गए हैं। इसके बाद खाटू श्याम जाने श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। बसों की समय सारिणी जारी हो गई है।
विज्ञापन


जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें