फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर से अयोध्या के लिए रोडवेज बस शुरू

Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। रेलवे रोड बस अड्डे से नगर विधायक राजीव गुंबर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। हालांकि, पहले दिन सहारनपुर से अयोध्या के लिए कोई यात्री नहीं मिला। आगे बढ़ने की उम्मीद है। यह बस अयोध्या में अगले दिन सुबह पांच बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अयोध्या के लिए सहारनपुर के रेलवे रोड बस अड्डे से बस का संचालन शुरू किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने बस को रवाना करने से पहले फीता काटकर उद्घाटन किया और बस चालक को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के हर जिले से अयोध्या के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में सहारनपुर से भी रोडवेज शुरू की गई है। सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन बस सुबह 10 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन करीब सुबह पांच बजे पहुंचेगी। इसका किराया 1076 रुपये है। बस पर दो चालक भेजे गए हैं। सर्दी होने के कारण अभी यात्रियों की संख्या कम है। आगे यात्री बढ़ेंगे तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें