फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज बस को सीधे अयोध्या के लिए नहीं मिल रहे यात्री

Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले से अयोध्या के लिए रोडवेज बस को यात्री नहीं मिल रहे हैं। बस बीच रास्ते में पड़ने वाले जिलों के यात्रियों लेकर रवाना हो रही है। लखनऊ से ही अयोध्या के लिए यात्री मिल पाते हैं। अगर जिले से यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं होगा तो बसों की संख्या बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

श्रीराम मूर्ति प्रतिष्ठा से पूर्व 18 जनवरी को नगर विधायक राजीव गुंबर ने अयोध्या के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। श्रीरामलला के दर्शन करने जाने के लिए लोगों को कोई परेशानी न हो, इसलिए परिवहन निगम की ओर से बस शुरू हुई। यह बस रेलवे रोड अड्डे से हर दिन सुबह 10 बजे रवाना होती है, लेकिन जिले से अयोध्या के लिए सीधे यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। अड्डे से मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली आदि जिलों के यात्री लेकर बस रवाना हो रही। कुछ सवारी लखनऊ पहुंचकर मिलती है। ऐसे में जिले से अयोध्या के लिए यात्री नहीं मिले तो बसों की संख्या भी नहीं बढ़ पाएगी।
उधर, सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बस को जिले से सीधे अयोध्या की सवारी नहीं मिल पा रही है। सवारी मिल जाए तो बसों की संख्या को बढ़ा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें