फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पांच घायल, तीन रेफर

Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भायला रेलवे फाटक के समीप रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार तीन महिला एक मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चंदेना कोली गांव निवासी एक ही परिवार के शमशेर (45), यासमीन (32), मीना (46) शबाना (25) और साद (7) शनिवार को ई-रिक्शा में सवार होकर देवबंद चिकित्सक के यहां आ रहे थे। जब वह भायला रेलवे फाटक के समीप पहुंचे तो रिक्शा चालक ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रही गंगोह डिपो की रोडवेज बस ने रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें पांचों लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से शमशेर, शबाना और मीना को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में लिया गया है। उसका चालक फरार हो गया। घायलों के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें