फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सहारनपुर से बद्रीनाथ धाम तक चले रोडवेज बस

Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से बद्रीनाथ धाम बड़ी संख्या में श्रद्घालु जाते हैं। लेकिन यहां से बद्रीनाथ धाम जाने के लिए कोई रोडवेज बस सेवा नहीं है। नगर विधायक ने परिवहन मंत्री को मांगपत्र सौंपकर बस चलाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दिए मांगपत्र से अवगत कराया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन से तीन प्रदेशों का आवागमन है, जोकि हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तराखंड धार्मिक यात्राओं के लिए आना-जाना लगा रहता है। सहारनपुर से बद्रीनाथ धाम तक कोई भी बस सेवा का संचालन नहीं है, जिससे श्रद्घालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां से बद्रीनाथ धाम तक सीधी बस सेवा होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सहारनपुर से दिल्ली के लिए वातानुकूलित बसों की संख्या बढ़ाने और सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर चलाने का भी मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें