फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बड़गांव और नानौता क्षेत्र में होगा सड़कों का चौड़ीकरण

Mon, 19 Feb 2024 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग बड़गांव और नानौता क्षेत्र के दो बड़े मार्गाें का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराएगा। सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से दोनों क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोग व अन्य राहगीर लाभान्वित होंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य 12 माह के भीतर पूर्ण करना होगा। यानी 2025 में जाकर सड़कों का कार्य पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर-बड़गांव मार्ग से शब्बीरपुर, महेशपुर, कृपाल आश्रम, किशनपुरा होते हुए बड़गांव, जड़ौदा पांडा व अन्य जिला मार्ग काफी पुराना और संकरा है। जिस पर अत्यधिक वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात प्रभावित रहता है और हादसा होने का खतरा रहता है। उक्त मार्ग के चौड़ीकरण की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति दिलाई है।
लोक निर्माण विभाग इस मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करेगा। इस मार्ग पर 13.50 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसी प्रकार दौलतपुर, नानौता, मंगलौर मार्ग से नन्हेड़ा खुर्द मार्ग के भी चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग उक्त मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराएगा। जिस पर 11.20 करोड़ रुपये खर्च आएगा। दोनों मार्गाें के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 12 महीने के भीतर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूर्ण करना होगा। मार्गों को योजना में लिए जाने से दोनों क्षेत्र के संबंधित गांवों के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें