फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बनेंगी चीनी मिल क्षेत्र की सड़कें, किसानों को मिलेगा फायदा

Thu, 08 Feb 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग ने दाउदपुरा मार्ग, रंडौल क्षेत्र और गन्ना तौर केंद्र को भैसराऊ से जोड़ने वाली सड़कों का चयन किया है। यह सड़कें नए सिरे से बनाई जाएंगी। खास बात यह है कि यह सड़कें गन्ना मिल क्षेत्र की हैं, जिनका सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा। सड़कों का टेंडर होने के बाद तीन महीने के भीतर सड़कें तैयार होंगी।
विज्ञापन

चीनी मिल परिक्षेत्र के तहत गांव दाउदपुरा मार्ग लंबे समय से टूटा है। ऐसे में आम नागरिकों के साथ ही किसानों को भी अपनी ट्रॉलियों आदि से सामान लेकर गुजरने में परेशानी रहती है। उक्त मार्ग नए सिरे से बनेगा, जिस पर 34 लाख रुपया खर्च आएगा। मिल परिक्षेत्र के ही गांव रंडौल से रवासौली मार्ग भी जर्जर पड़ा है। इस मार्ग के निर्माण की मांग कई महीने से उठ रही थी, जिसे भी अब बनाया जाएगा। इसके लिए 40 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा तीसरी सड़क गांव गंगोली के जनहित कॉलेज से गन्ना तौल केंद्र से होकर भैंसराऊ को जोड़ने वाली है। यह सड़क भी दोबारा बनाई जाएगी। जिस पर 34 लाख रुपया खर्च आएगा। तीनों सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, जो संभवत: इसी महीने पूर्ण हो जाएगी। टेंडर पूर्ण होने के बाद तीन महीने के भीतर उक्त सड़कों को बनवाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें