फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बांदूखेड़ी से पटनी तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जनपद में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर नकुड़ मार्ग पर स्थित गांव बांदूखेड़ी से पटनी तक सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

बांदूखेड़ी से अंबाला रोड, पिलखनी होकर पटनी तक करीब 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पटनी से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क पिलखनी तक बनाई जा रही है। इसके बाद बांदूखेड़ी तक सड़क बनाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र का यह मार्ग कई साल से जर्जर अवस्था में था। स्थानीय ग्रामीण कई साल से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग के पीएमजीएसवाई विभाग को इस सड़़क के निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। इस सड़क के बनने से अंबाला रोड से पिलखनी, पटनी होकर चिलकाना, बेहट, शाकंभरी जाने वालों को सफर आसान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें