फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा माह का आगाज

विज्ञापन
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में यातायात महा का शुभारंभ करते एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए बृहस्पतिवार से सड़क सुरक्षा माह का आगाज हो गया। जनमंच सभागार में रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही क्विज, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता कार्यक्रम होंगे। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि सड़क हादसों को रोकना सभी जिम्मेदारी है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था राज्य सरकारों के नियमों को कानून लागू कराए जाने के लिए की जाती है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं हमारी स्वयं की लापरवाही से होती है। आरटीओ देवमणि भारतीय ने सड़क सुरक्षा माह की रूपरेखा प्रस्तुत की। आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम ने बताया कि क्विज, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें उच्च शिक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मंडल स्तर पर दस, सात और पांच हजार रुपये, जनपद स्तरीय विद्यार्थियों को सात, पांच और तीन हजार, जनपद स्तरीय माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों को पांच, तीन एवं दो हजार तथा ब्लॉक स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 500, 300 और 200 रुपये की पुरस्कार राशि का वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार, सीओ ट्रैफिक चित्रांशु गौतम, एआरटीओ आरपी मिश्रा, महेंद्र बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रचार वाहन किया रवाना
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आरटीओ कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। जिससे बढ़ते हादसों पर अंकुश लग सके।

जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते वक्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें