देवबंद। कासिमपुरा मार्ग स्थित मुस्तफा गार्डन के बराबर से होकर गुजर रहे रास्ते पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र छात्राओं को उठानी पड़ रही है। जलभराव होने की वजह से छात्राओं को नाली की पतली पटरी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां रहने वाले मोहम्मद शाहिद, अकरम, जाहिद, रहमान, कुरबान आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण उठाकर किए जाने कारण उनके घरों को जाने का रास्ता गहराई में हो गया। बारिश का पानी भरा होने से लोगों को नाली की पटरी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि न तो वार्ड सभासद और न ही पालिका प्रशासन शिकायत के बाद उनकी समस्या का समाधान करा रहे हैं।