फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने नाकामी छिपाने को लंबी चादर से ढक दी सड़क

विज्ञापन
एमएस कॉलेज मैदान पर भाजपा के प्रबुद्घजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने वाले रूट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर में थे। वह जिस मार्ग से गुजरे। उस मार्ग पर प्रशासन द्वारा हरे रंग की लंबी चादर तान दी गई। जिससे मुख्यमंत्री को खुदी सड़क नजर न आए और धूल उनकी गाड़ी तक न पहुंचे। चर्चा है कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने नाकामी छिपाने के लिए यह सब किया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के रूट प्लान के तहत चादर लगाई गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में बड़ी सीवर लाइन डाली जा रही है। मेला गुघाल पुल से लेकर एसएएम इंटर कॉलेज तक लाइन डाली जा चुकी है। इस करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में सीवर डाले हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है। नतीजा दिनभर वाहनों के दौड़ने से धूल के गुबार उड़कर खासकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को बीमार बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय व्यापारियों का व्यापार भी चौपट है। सड़क के किनारे की तमाम इमारतों और दुकानों पर धूल चढ़ चुकी है।
अमर उजाला ने रविवार के संस्करण में धूल के गुबार, लोगों को बना रहे बीमार शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया। जिसमें स्थानीय लोगों खासकर व्यापारियों की पीड़ा को उठाया। रविवार को मुख्यमंत्री से इस नाकामी को छिपाने के लिए घंटाघर चौक से एसएएम इंटर कॉलेज तक हरे रंग की लंबी चादर तान दी गई। जिससे मुख्यमंत्री को सड़क नजर न आए और वे धूल से भी बच सकें।
विज्ञापन

सड़क नहीं बनने का कारण
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का तर्क है कि सीवर लाइन डाले जाने के बाद चैंबर निर्माण कुछ स्थानों पर नहीं हुआ है। इस वजह से सड़क निर्माण प्रभावित है। अंबाला रोड क्षेत्र में चैंबर बनाए जा चुके हैं। यहां सड़क निर्माण शुरू करा दिया है। दावा किया जा रहा है कि अगले दो से तीन माह में सड़क बन जाएगी।
घंटाघर से एसएएम इंटर कॉलेज तक सड़क के एक हिस्से पर हरी चादर लगाना मुख्यमंत्री के रूट प्लान का हिस्सा था। रूट को लेकर तय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत हरी चादर लगाई गई थी। बाकी स्मार्ट सिटी के तहत कार्य चल रहा है।-गजल भारद्वाज, सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर/ नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें