फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रास्ता बंद, लगा जाम, एक लाख की आबादी झेलेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीवर लाइन डालने के लिए एक माह के लिए बंद किया मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन डालने के लिए कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन तक मंगलवार की शाम रास्ता बंद कर काम शुरू कर दिया है। इससे कोतवाली सदर बाजार मार्ग पर और कोर्ट रोड पर जाम लग गया। इस मार्ग के बंद से रोजाना करीब एक लाख की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
दरअसल, महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कलेक्ट्रेट से हकीकतनगर रामलीला मैदान तक सीवर लाइन डाली जानी है। मंगलवार की शाम चार बजे बजे सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत अभी कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन गेट तक रास्ता बंद किया गया है। इस कारण दीवानी कचहरी से हकीकतनगर तिराहे तक जाम लग गया, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था को सुचारू कराया, लेकिन इसके बाद भी वाहन रेंग-रेंगककर चलते रहे। मार्ग 18 अक्तूबर तक बंद रहे। इतने रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कई इलाकों के लोग होंगे प्रभावित
यह मार्ग बंद होने से हकीकतनगर, साकेत कॉलोनी, पंजाबी, गिल कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों की करीब 75 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
रोजाना गुजरते हैं 25 हजार वाहन
जिला अस्पताल से दिल्ली रोड और जैन कॉलेज की तरफ आने-जाने वाले वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक, रोजाना करीब 25 हजार वाहनों का आवागमन होता है। यह मार्ग बंद होने की वजह से वाहनों को कोतवाली सदर बाजार मार्ग पर आ जाएगा।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को उठानी पड़ेगी परेशानी
रोजाना दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के समय अक्सर कोर्ट रोड, कोतवाली सदर बाजार मार्ग और कलेक्ट्रेट से हकीकतनगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यह मार्ग बंद होने से स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी। वहीं, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि लोग वैकल्पिक मार्ग कोतवाली सदर रोड का प्रयोग करें। यातायात पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है। प्रयास रहेगा कि कहीं पर भी जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें