फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो करोड़ रुपये से सड़क बना डाली, फिर भी दूर नहीं हुई बदहाली

Thu, 02 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब दो करोड़ रुपये की सड़क बनने के बाद भी पुराना कलसिया रोड की बदहाली दूर नहीं हुई है। इसकी प्रमुख वजह सड़क के दोनों ओर नाला नहीं बनाया जाना है। इसकी वजह से कॉलोनियों का पानी फिर से सड़क पर है, जिसके कारण सड़क कुछ ही महीने में टूटना शुरू हो गई है। स्थानीय लोग नगर निगम के रवैये से नाराज हैं।
विज्ञापन

पुराना कलसिया रोड पर मातागढ़ से पांवधोई नदी तक करीब आठ कॉलोनियां बसी हुई हैं। इन कॉलोनियों की ज्यादातर गलियां और नालियां कच्ची ही हैं, जिनकी वजह से कॉलोनियों में सफाई तक नहीं हो पाती है। मुख्य मार्ग जो पुराना कलसिया रोड कहलाता है वह भी कई साल तक टूटा रहा, जिस पर जलभराव रहता था। पीडब्ल्यूडी ने करीब छह महीने पहले आरसीसी की सड़क बनवाई है, लेकिन सड़क के दोनों ओर नाला नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति है। कॉलोनियों से निकलने वाला पानी कई जगह सड़क पर भर रहा है। एक जगह एक साइड की कॉलोनियों का पानी सड़क को पार कर दूसरी साइड की कॉलोनियों में घुस रहा। इसे रोकने के लिए लोगों ने सड़क के किनारे मिट्टी लगाई हुई है।
स्थानीय लोगों की बात
-जहीर अहमद की उम्र करीब 80 वर्ष है। उनका कहना है कि वह क्षेत्र में करीब छह साल से रह रहे हैं। बीते पांच साल से गलियां और नालियां बनने का इंतजार कर रहे हैं। अब मुख्य सड़क तो बना दी गई है, लेकिन नाला नहीं बना है।
विज्ञापन

-रसूल अहमद का कहना है कि क्षेत्र के लोग लगातार नगर निगम को टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन उनके टैक्स के पैसे से शहर के खास हिस्से को चमकाया जा रहा है। नगर निगम लगातार उनके क्षेत्र की अनदेखी कर रहा है जो ठीक नहीं है।
-आफताब का कहना है कि नाला नहीं बनने के कारण वार्ड 60 की कॉलोनियों का पानी वार्ड 22 में घुसता है। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिसकी वजह से मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं।
-मोहम्मद अनीस का कहना है कि सड़क बनने के बाद भी बदहाली नहीं गई है, जब तक नाला और गलियों की सड़कें व नालियां नहीं बनेंगी तब तक यही हालात रहने वाले हैं। उनकी मांग है कि नगर निगम इस तरफ भी ध्यान दे।
पुराना कलसिया रोड पर केवल सड़क पीडब्ल्यूडी की है, जिसे 1.90 करोड़ रुपये से आरसीसी की बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी के टेंडर में केवल 300 मीटर का नाला था। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने 350 मीटर का नाला बनाकर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा था कि नाला वह बनाएंगे। ऐसे में नाले के लिए नगर निगम के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
- धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
पुराना कलसिया रोड पर पीडब्लूडी ने सड़क बनवाई है। क्षेत्र में नाले की समस्या बताई गई है। मौके पर जाकर समस्या को देखा जाएगा। महापौर और नगरायुक्त से विमर्श कर नाले को बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रयास यही रहेगा कि समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।
विज्ञापन

- बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें