फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे में ट्रेनों के साथ रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ा असर

विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे मे आती ट्रेन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे से रोडवेज बसों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। बस स्टैंड पर सुबह और शाम को सवारी नहीं मिलने के कारण बसें देरी से रवाना हो रही हैं। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन

महानगर में तीन बस स्टैंड से अलग-अलग जनपदों के लिए बसों का संचालन होता है। घने कोहरे की दस्तक शुरू हो गई है। ऐसे में रोडवेज बसों की रफ्तार धीमी पड़ गई। घना कोहरा होने की वजह से लोगों ने सुबह और शाम की यात्रा से बच रहे हैं। यही कारण है कि बस स्टैंड पर रोडवेज बसों को सुबह व शाम को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते बसों को देर तक खड़ा करना पड़ रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि लंबे रूट की बसों में 15 से कम सवारी हुई तो उसका संचालन नहीं किया जाए। शनिवार को घना कोहरा होने से तीनों बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ काफी कम रही।
वहीं, कोहरे से न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर-लालकुआं 45 मिनट, जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से आई। इनके अलावा दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट आने से रेलवे स्टेशन पर यात्री इंतजार करते रहे। जब उनकी ट्रेन आई तभी वह अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें