फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बच्ची से अश्लील हरकतें कर रहे रिक्शा चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 20 May 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर, सहारनपुर। छह साल की बच्ची को ई रिक्शा में बैठा कर छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ कर मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ई रिक्शा चालक अरशद छुटमलपुर से सवारी लाने, ले जाने का काम करता है। शनिवार की देर शाम उसने गांव ही एक छह साल की बच्ची को बहला फुसला कर रिक्शा में बैठा लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हकरतें कीं तो बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने संदेह होने पर ई रिक्शा रुकवा कर बच्ची से पूछा तो उसने उसकी करतूत के बारे में उन्हें बताया।
इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। सीओ सदर रुचि गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें