फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिम्मेदार गंभीर नहीं, लोग भी बने लापरवाह

Fri, 14 Apr 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना के सबसे ज्यादा छह केस आए हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। यही नहीं जिम्मेदार भी गंभीर नहीं हैं। कलक्ट्रेट, अस्पताल, बैंक में इक्का-दुक्का को छोड़कर अधिकांश लोग बिना मास्क के ही नजर आए। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोनारोधी वैक्सीन भी नहीं है। ऐसे में खुद ही लोगों को बचाव करना है। अमर उजाला की लाइव रिपोर्टः-
विज्ञापन


संक्रमण का डर नहीं, एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे लोग

अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे कोर्ट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर पहुंची। चालान की फीस जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। हाल यह था कि लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे थे। किसी ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में जरा सा भी कोरोना संक्रमण का डर नहीं है। लापरवाही की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा।

कलक्ट्रेट में दिखी लापरवाही

कोरोना को लेकर कलक्ट्रेट में भी लापरवाही दिखी। निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया है। हमारी टीम साढ़े 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंची। चुनाव के लिए लोग नामांकन पत्र की खरीदारी कर रहे थे। बाहर पुलिस तैनात थी, लेकिन किसी के भी चेहरे पर मास्क नजर नहीं आया। यही हाल रहा कार्यालयों का रहा। अधिकांश कर्मचारी बिना मास्क के ही काम करते नजर आए। कलक्ट्रेट के दोनों गेटों पर पुलिस कर्मी तैनात थे, लेकिन उन्होंने भी मास्क लगाने के लिए किसी को नहीं ठोका।
विज्ञापन


बुखार, खांसी और जुकाम को हल्के में न लें

राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि मौसम परिवर्तन के कारण बीमारी बढ़ रही है। दिन का तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस चल रहा है, जो बीमारी का कारण है। इससे बुखार बनता है। गले में संक्रमण के कारण खांसी अधिक समय तक ठीक नहीं हो रही है। लगातार बुखार रहे और खांसी ठीक न हो तो तुरंत कोरोना जांच कराएं। हल्का बुखार, खांसी, जुकाम को हल्के में न लें। डॉक्टरों से परामर्श लें। मास्क पहनें और खान पान से लेकर हर संभव एहतियात बरते।
बंदी सहित कोरोना के छह और केस मिले
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को सर्वाधिक कोरोना के छह केस मिले हैं। बीते 23 दिनों में इतने केस अब तक नहीं मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में एक जिला जेल का बंदी है। इसके साथ ही महानगर, देवबंद, नानौता, मुजफ्फराबाद और नागल क्षेत्र में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। 20 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

इनका करें पालन

-भीड़ से बचें।

-खांसते-छींकते समय रुमाल व टिशू का प्रयोग करें।

-मास्क अवश्य लगाएं।

-सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।

-बार-बार हाथ धोएं।

-जुकाम या बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें