फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बसों में मिलेगा आरक्षित टिकट

Sat, 21 Jan 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम ने रात आठ बजे के बाद की बसों में फिर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। जिससे रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों को राहत मिली है। वहीं परिवहन निगम ने रात का कोहरा कम होने पर निरस्त की गई रात्रिकालीन बस सेवाओं का संचालन फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय ने पिछले महीने दिसंबर में आदेश जारी किया था कि कोहरे में हादसे बढ़ रहे हैं, इसलिए रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन नहीं किया जाए। हालांकि कुछ दिन बाद ही रात आठ बजे के बाद बसों का संचालन न होने का फैसला वापस ले लिया गया था, लेकिन रात में कोहरे के कारण कम दृश्यता होने पर बसों को सुरक्षित स्थान टोल प्लाजा, बस डिपो पर रोकना था। कोहरे के कारण रात आठ बजे के बाद नियमित चलने वाली बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद कर थी। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक किया था उनका पैसा वापस किया गया।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बसों का संचालन पहली की तरह होने लगा है। यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें