फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों के वार्डों का आरक्षण घोषित

विज्ञापन
सहारनपुर नगर निगम का कार्यालय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम, चार नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण शुक्रवार को जारी कर दिया गया। आरक्षण जारी होने के बाद एक ओर जहां नए दावेदारों में चुनाव लड़ने की उम्मीद जगी है, वहीं पांच साल से तैयारी में जुटे मौजूदा पार्षद और सभासदों तथा अन्य के संभावित दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। आरक्षण ने कई दावेदारों का गणित बिगाड दिया है। ऐसे में अब ये दावेदार अपने परिजनों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में जुटेंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर निगम के 70 वार्ड हैं, जिनमें से ज्यादातर वार्डों का आरक्षण बदल दिया गया है। इससे अनेक दावेदारों के समीकरण बिगड़ने के साथ ही कइयों के समीकरण धरे रह गए हैं। कुछ जगहों पर पुरुष की जगह महिला की सीट हो गई है तो ऐसे दावेदारों के पास अपने घर की महिला को लड़ाने का विकल्प बचा है, लेकिन जहां जातिगत आरक्षण बदला है वहां अनेक लोगों के चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया है। ऐसे लोग अब अन्य वार्डों से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। जिन वार्डों में सीटें सामान्य रही या हुई हैं वहां के संभावित दावेदारों को फिर भी राहत है। आरक्षण जारी होने के बाद वार्डों में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया।
अब महापौर और चेयरमैन सीटों के आरक्षण पर नजर
वार्डों के साथ ही महापौर और चेयरमैन सीटों का आरक्षण सबसे महत्वपूर्ण है। जिन पर सभी राजनीतिक दलों और दावेदारों की नजर गड़ी है। बीते करीब दो माह से लोग महापौर व चेयरमैन सीटों के ारक्षण के इंतजार में हैं। अलग अलग तरह के कयास भी सीटों के आरक्षण को लेकर लगाए जा रहे हैं। दस दिसंबर तक उक्त सीटों के आरक्षण की तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर निगम में 28 अनारक्षित और पिछड़े वर्ग के लिए 12 वार्ड आरक्षित
नगर निगम में वार्ड तीन ओजपुरा, वार्ड चार मोहम्मदपुर माफी जेजेपुरम, वार्ड नौ ग्वालिरा, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 30 मदनपुरी, वार्ड 31 मानकमऊ दक्षिण, वार्ड 35 जवाहरपार्क, वार्ड 37 गिल यू माधोनगर, वार्ड 39 नाजिरपुरा, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड, वार्ड 41 शारदा नगर दक्षिणी, वार्ड 42 नुमाइश कैंप, वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 44 कुतुबशेर, वार्ड 45 छिपीयान, वार्ड 46 मोहित विहार, वार्ड 47 खालापार, वार्ड 48 आवास विकास, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 53 प्रताप नगर जैनबाग, वार्ड 55 चंद्र नगर, वार्ड 57 सराय मरदान अली, वार्ड 58 दीनानाथ और वार्ड 60 हयात कालोनी अनारक्षित किए गए हैं। महिला के लिए वार्ड एक मौज्जमपुरा, वार्ड सात जाटव नगर, वार्ड 10 फतेहपुर जट्ट, वार्ड 32 खानआलमपुरा, वार्ड 36 सिराज कॉलोनी दराकोटतला, वार्ड 49 मुबारकशाह, 54 नूरबस्ती, 61 आजाद कॉलोनी, 62 याहयाह शाह, 63 साबरी का बाग, 64 वुड सीजनिंग प्लांट, 65 कमेला कॉलोनी, 66 नदीम कॉलोनी और 67 दरा अली बैरुन आरक्षित रहेंगे। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 15 रेलवे क्वार्टर, 16 नवीन नगर, 17 गढ़ी मलूक, 18 लेबर कॉलोनी, 19 गोपाल नगर, 20 जनकपुरी और 11 मवींकला, 12 खलासी लाइन उत्तरी, 13 चकहरेटी, 14 शारदा नगर उत्तरी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड दो पिंजौरा बादशाहपुर, 21 हिम्मत नगर, 22 म्यूनिसिपल कॉलोनी, 25 खलासी लाइन दक्षिणी, 26 मानकमऊ उत्तरी, 27 दरा मिलकाना, 28 खानआलमपुरा तकिया, 34 इलाहीपुरा, 51 रानी बाजार, 52 किला नवाबगंज और वार्ड 68 अली आहंग्रान आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड पांच सड़क दूधली, वार्ड छह वर्धमान कॉलोनी दरा कोटतला, वार्ड आठ दरा कोटतला बैरुन, वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 56 खाताखेड़ी, वार्ड 59 मटिया महल आरक्षित किए गए।
देवबंद में 12 वार्ड अनारक्षित और चार वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
नगर पालिका देवबंद का वार्ड संख्या एक वाल्मीकि बस्ती, वार्ड छह कायस्थवाडा ग, वार्ड 12 कायस्थवाड़ा क, वार्ड 17 पठानपुरा क पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वार्ड संख्या 15 बैरुन कोटला, वार्ड 21 शाह बुखारी और अनुसूचित महिला के लिए वार्ड दो रविदास मार्ग आरक्षित की गई है। वार्ड तीन बडजियाउलहक, वार्ड चार सड़क रेल, वार्ड सात गुर्जरवाड़ा, आठ फौलादपुरा, नौ पठानपुरा ग, वार्ड दस कायस्थवाड़ा ख, वार्ड 11 जनकपुरी, वार्ड 16 दुध्धा, वार्ड 22 अबुलमाली, वार्ड 23 दीवान, वार्ड 24 अबुलबरकात और वार्ड 25 अब्दुलहक अनारक्षित रहेंगे। महिला के लिए वार्ड संख्या पांच लहसवाड़ा, वार्ड 13 खानकाह, वार्ड 14 नेचलगढ़, वार्ड 18 पठानपुरा ख, वार्ड 19 किला, वार्ड 20 सराय पीरजादगान आरक्षित की गई हैं।
नकुड़ में दस वार्ड रहेंगे अनारक्षित
नगर पालिका नकुड़ का वार्ड संख्या दो मुंशीपुरा, वार्ड तीन महादेव, वार्ड सात चौधरियान पूर्वी, वार्ड आठ चौधरियान पश्चिमी, वार्ड नौ महादेव पश्चिमी, वार्ड 11 अफगानान दक्षिणी, वार्ड 13 महादेव पूर्वी, वार्ड 23 चौधरियान मध्य, वार्ड 24 बाजार और वार्ड 25 अफगानान उत्तरी अनारक्षित किए गए हैं। वार्ड चार चौधरियान उत्तरी, वार्ड छह बंजारान दक्षिणी अनुसूचित जाति और वार्ड एक सुजातपुरा दक्षिणी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। महिला के लिए वार्ड पांच सुजातपुरा उत्तरी, वार्ड 12 बंजारान दक्षिणी-पूर्वी, वार्ड 16 जोगियान, वार्ड 17 बंजारान पूर्वी, वार्ड 20 बंजारान मध्य-पश्चिमी, वार्ड 21 बंजारान मध्य आरक्षित किए गए हैं। वार्ड संख्या 10 चौधरियान दक्षिणी, वार्ड 14 बंजारान दक्षिणी-पश्चिमी, वार्ड 19 बंजारान उत्तरी-पश्चिमी और वार्ड 22 अफगानान मध्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड 15 सादलगंज और वार्ड 18 बंजारान उत्तरी-पूर्वी आरक्षित रहेंगे।
-सरसावा में पिछड़ा वर्ग के लिए चार और महिला के लिए पांच वार्ड आरक्षित
नगर पालिका परिषद सरसावा के वार्ड संख्या एक महादेव नगर पूर्वी, वार्ड चार अंबेडकरनगर दक्षिणी, वार्ड 11 बाजार पश्चिमी, वार्ड 19 कानूनगोयान पिछड़ा वर्ग और वार्ड छह महादेव नगर दक्षिणी, वार्ड 23 बाजार उत्तरी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए। महिला के लिए वार्ड तीन अंबेडकरनगर उत्तरी-पूर्वी, वार्ड नौ बाजार पूर्वी, वार्ड 12 गोविंद नगर उत्तरी, वार्ड 16 बाजार मध्य-दक्षिणी, वार्ड 18 प्रगति विहार आरक्षित रहेंगे। वार्ड 13 उत्तम विहार, वार्ड 14 बाजार मध्य-पूर्वी, वार्ड 15 मिरधान पश्चिमी, वार्ड 17 बाजार दक्षिणी-पूर्वी, वार्ड 20 हजारा, वार्ड 21 मिरधान पूर्वी, वार्ड 22 गोविंदनगर दक्षिण, वार्ड 24 कानूनगोयान उत्तरी और वार्ड 25 केशव विहार अनारक्षित रहेंगे। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड सात महादेव नगर पश्चिम, वार्ड आठ अंबेडकरनगर पश्चिम आरक्षित हैं।
गंगोह में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला के लिए एक-एक वार्ड आरक्षित
नगर पालिका परिषद गंगोह के वार्ड संख्या एक टांकान उत्तरी, वार्ड दो टांकान मध्य, वार्ड छह टांकान दक्षिण, वार्ड सात मो. गौरी उत्तरी, वार्ड आठ बाबूराय, वार्ड 17 मुबारक अली, वार्ड 18 मोहम्मद गौरी दक्षिण, वार्ड 21 अशरफ अली दक्षिण, वार्ड 22 गुलामऔलिया पश्चिमी और वार्ड 25 कानूनगोयान अनारक्षित श्रेणी में रहेंगे। महिला के लिए वार्ड 10 कुुरैशियान पश्चिमी, वार्ड 11 इलाहीबख्श, वार्ड 12 सैयदान, वार्ड 13 अशरफ अली उत्तरी, वार्ड 14 गुलामऔलिया दक्षिण, वार्ड 15 कुरैशियान पूर्वी और अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड तीन मखदूमजहां आरक्षित किया गया है। वार्ड पांच छत्ता पूर्वी, वार्ड 19 गुलामऔलिया पूर्वी, वार्ड 20 गुजरान पश्चिमी और वार्ड 24 गुजरान पूर्वी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड नौ गुलामऔलिया उत्तरी, वार्ड 16 कोटला आरक्षित है।
तीतरों में महिलाओं के लिए चार वार्ड आरक्षित
तीतरो नगर पंचायत में महिलाओं के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड एक संत रविदास व वार्ड आठ सय्यद अशफाक उल्ला को महिला, वार्ड तीन लाल बहादुर शास्त्री को अनुसूचित जाति महिला और वार्ड नौ सुभाषचंद्र बोस को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड चार इंदिरा गांधी व वार्ड पांच सरदार भगत सिंह को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। वार्ड छह डॉ. जाकिर हुसैन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड दो आंबेडकर, वार्ड सात फकरूद्दीन अली अहमद, वार्ड दस चंद्रशेखर आजाद और वार्ड 11 मौलाना आजाद को अनारक्षित रखा गया है।
अंबेहटा के छह वार्ड अनारक्षित रहेंगे
नगर पंचायत अंबेहटा के 12 वार्डों में छह वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। वार्ड चार किला, वार्ड पांच गुंजरान, वार्ड आठ झाबरी, वार्ड 10 डोढियान, वार्ड 11 शाहबुतराये और वार्ड 12 नागान अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। यहां पर कोई भी सभासद का चुनाव लड़ सकता है। वार्ड एक नयाबांस और वार्ड दो कोटला को महिला के लिए आरक्षित रखा है। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड दो गुहा दक्षिणी को आरक्षित रखा है। पिछड़ा वर्ग की महिला वार्ड छह गाडान में चुनाव लड़ सकेंगी। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड तीन गुहा उत्तरी और वार्ड नौ चौंक को आरक्षित किया गया है।
रामपुर मनिहारान में सात 17 में से सात वार्ड अनारक्षित
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में कुल 17 वार्डों में सात वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। वार्ड दो इकराम दक्षिणी, वार्ड तीन इकरान उत्तरी, वार्ड दस गंगाराम दक्षिणी, वार्ड 12 भगीरथ नगर, वार्ड 14 बाजार कला, वार्ड 15 अब्दुलकलाम नगर और वार्ड 17 मनिहारान को अनारक्षित श्रेणी में रखा है। महिला के लिए वार्ड चार सराय उत्तरी, वार्ड 16 महल आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड एक द्वारिकापुरी व वार्ड पांच गंगाराम उत्तरी आरक्षित रहेंगे। पिछड़े वर्ग महिला के लिए वार्ड सात सिविल कॉलोनी व वार्ड 13 पीपल तला आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति के वार्ड छह सराय दक्षिणी, वार्ड आठ बंजारान आरक्षित हुए हैं। पिछड़ा वर्ग वार्ड नौ शिवपुरी, वार्ड 11 ज्योतिबाफूले नगर आरक्षित किए गए हैं।
नानौता में अनुसूचित जाति के लिए कोई वार्ड नहीं हुआ आरक्षित
नगर पंचायत नानौता के 13 वार्ड में अनुसूचित जाति के लिए कोई भी वार्ड आरक्षित नहीं हुआ है। छह वार्डों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है, इनमें वार्ड एक अफगानान दक्षिणी, वार्ड सात छत्तापूर्वी, वार्ड नौ अफगानान उत्तरी पूर्वी, वार्ड 11 शेखजादगान दक्षिणी पश्चिमी, वार्ड 12 छत्ता पश्चिमी, वार्ड 13 चाहमंजिली कोट दक्षिणी शामिल हैं। महिला के लिए वार्ड तीन शेखजादगान दक्षिणी पूर्वी, वार्ड छह चाह मंजिली कोट उत्तरी, वार्ड दस कानूनगोयान दक्षिणी आरक्षित रहेंगे। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड दो सरावज्ञान उत्तरी पूर्वी आरक्षित रहेगा। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड आठ शेखजादगान पश्चिमी आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड चार शेखजादगान, वार्ड पांच कानून गोयान उत्तरी आरक्षित किए गए हैं।
बेहट में महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए
नगर पंचायत बेहट में विभिन्न श्रेणी में महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं। महिला के लिए वार्ड छह सड़कपार उत्तरी, वार्ड दस गाडान, वार्ड 11 सड़कपार दक्षिणी आरक्षित रहेंगे। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड दो खालसा आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड सात कस्साबान पूर्वी आरक्षित रहेगा। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड तीन सड़कपार मध्य आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड आठ कस्साबान पश्चिमी, वार्ड 12 लोहारान आरक्षित रहेगा। वार्ड एक माजरी, वार्ड चार महाजनान पश्चिमी, वार्ड पांच मनिहारान, वार्ड नौ पीरतला शहरी दरवाजा और वार्ड महाजनान पूर्वी को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
सुल्तानपुर चिलकाना में पांच वार्ड अनारक्षित रहेंगे
नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के 13 वार्डों में से पांच वार्डों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है, इनमें वार्ड दो कोठीवाला पश्चिमी, वार्ड गढ़ी उत्तरी, वार्ड नौ बाजार, वार्ड कोठीवाला पूर्वी, वार्ड 13 हामिद हसन मध्य शामिल हैं। वार्ड एक कांजीमल, वार्ड आठ मंदिर जी, वार्ड 11 मजहर हसन पूर्वी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड तीन कोठीवाला मध्य आरक्षित किया गया है। महिला पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड दस जाकिर हुसैन पूर्वी आरक्षित रहेगा। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड चार हामिद हसन उत्तरी आरक्षित रखा गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए हामिद हसन पश्चिमी व वार्ड सात गढ़ी दक्षिणी आरक्षित रहेगा।
छुटमलपुर में पहली बार होगा निकाय चुनाव
शासन ने छुटमलपुर को दो वर्ष पहले नगर पंचायत का दर्जा दिया था। यहां पर पहली बार निकाय चुनाव में 15 सभासद और नगर पंचायत अध्यक्ष चुना जाएगा। कुल 15 वार्डों में से आठ वार्ड अनारक्षित और सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड दो फतेहपुर भादो पूर्वी, वार्ड तीन पश्चिमी शिव विहार कॉलोनी, वार्ड चार पूर्वी शिव विहार कॉलोनी, वार्ड छह खेड़ा कॉलोनी, वार्ड सात आर्य नगर, वार्ड दस सूरज विहार कॉलोनी, वार्ड 14 गुरु तेग बहादुर सिंह कॉलोनी, वार्ड 15 महाराणा प्रताप कॉलोनी अनारक्षित रहेंगे। महिला के लिए वार्ड पांच फतेहपुर भादो पश्चिमी, वार्ड नौ हिंद विहार आरक्षित किए गए हैं। वार्ड एक फतेहपुर भादो दक्षिणी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड आठ फतेहपुर भादो उत्तरी व वार्ड 11 अब्दुल कलाम कॉलोनी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड 12 चांद कॉलोनी, वार्ड 13 आजाद कॉलोनी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें