फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की एसी बसों में आरक्षण की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की एसी बसों में आरक्षण की सुविधा
विज्ञापन

सहारनपुर। अगर आप त्योहारों में रोडवेज की एसी बसों से घर जाना चाहते हैं तो उनमें भी आरक्षण की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर यात्री अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। क्योंकि, दीपावली से पहले ही ट्रेनों में सीट नहीं बची है। ऐसे में रोडवेज की एसी बसें यात्रियों का सफर आसान करेंगी।
परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह शामिल हैं। एसी बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों के लिए होता है। निगम के पास एसी बसों की संख्या करीब 40 से 50 के बीच हैं। त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है। लोगों ने घर जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रेनों में सीट खाली नहीं मिल रही है। 80 से 100 तक ट्रेनों में वेटिंग हैं। ऐसे में लोग रोडवेज की एसी बसों से भी सफर कर सकते हैं। उनमें भी रेलवे की तरह आरक्षण की सुविधा है। ऑनलाइन टिकट बुक कर अपनी सीट पक्की कर सकेंगे। आरक्षण कराने पर बस के जाने का समय, सीट नंबर मिलेगा। जिस पर रोडवेज की मोहर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि एसी बसों में ऑनलाइन आरक्षण की व्यवस्था है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने से यात्रियों को दिक्कत न हो, इसलिए आरक्षण की व्यवस्था शुरू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें