अमर उजाला का हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर अपनी खबरे पढ़ती इटली की शोध छात्रा इरेन तिवारीनी
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। इटली से शोध के लिए रामपुर मनिहारान के गांव नैन खेड़ी पहुंची छात्रा इरेन तिवारीनी ने अमर उजाला में प्रकाशित अपने प्रकाशित समाचार को मोबाइल से अंग्रेजी में कन्वर्ट कर पढ़ा। उन्होंने मीडिया का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार से उन्हें हिंदुस्तान के इस छोटे से गांव में ग्रामीणों का प्यार मिला है, उसी प्रकार से मीडिया ने भी उनके प्रचार प्रसार में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वाह हिंदुस्तान। 16 नवंबर को इटली से शोध करने पहुंची इरेन तिवारीनी ने मंगलवार सुबह सवेरे अमर उजाला में प्रकाशित अपने समाचार को मोबाइल से अंग्रेजी में कन्वर्ट कर पढ़ा और उन्होंने मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गांव नैन खेड़ी में स्थित तालाब को झील का रूप देकर पानी का संचय कर गांव के भूजल स्तर को बढ़ाने पर शोध किया। इसके अलावा उन्होंने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीण महिलाओं से बात कर उनके साथ विचारों को भी जाना। उन्होंने दुपहर के वक्त एक ग्रामीण परिवार में मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनते भी देखी।