फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गणतंत्र दिवस आज, सुबह 8ः30 बजे होगा ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी इमारतों और शहीद स्मारकों को तिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही सरकारी भवन रोशनी से जगमगा उठे।


गणतंत्र दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 8ः30 बजे ध्वजारोहण होगा। शिक्षण संस्थाओं पर सुबह 10 बजे झंडा फहराया जाएगा। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अधिकारियों द्वारा सुबह 7ः30 बजे माल्यापर्ण होगा। प्रभातफेरी सुबह छह बजे जनकनगर स्थित गांधी आश्रम से शुरू होकर साढ़े छह बजे घंटाघर पहुंचेगी। वहां से नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, पंसारी बाजार, सर्राफा सराय, लौहानी सराय व फायर ब्रिगेड से होकर गांधी पार्क में पहुंचकर संपन्न होगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में पूर्णतयाः मद्य निषेध रहेगा। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित होंगे। सुबह नौ बजे परेड होगी। इसके बाद 9.30 मुख्य अतिथि ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें