अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने पर रिपोर्ट दर्ज
चिलकाना। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला मजहर हसन, चिलकाना निवासी परवेज के खिलाफ सौहार्द बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।