फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: महमूद अली सहित चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी महमूद
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, उसके दो पुत्रों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दिल्ली की युवती ने थाना मिर्जापुर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसे नौकरी की आवश्यकता थी। पिछले वर्ष मार्च माह में मिर्जापुर निवासी सैफ से उसकी मुलाकात हुई। सैफ ने उसे बताया कि मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उसे नौकरी मिल जाएगी। सैफ पर यकीन कर युवती सहारनपुर आ गई। आरोप है कि सैफ ने उसकी मुलाकात मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी महमूद अली, जावेद व वाजिद पुत्र हाजी इकबाल से कराई। आरोपियों ने उसे नौकरी देने का झांसा दिया। इसके साथ ही उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में रूकने के लिए कहा। आरोप है कि महमूद अली, जावेद, वाजिद और सैफ ने यूनिवर्सिटी में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी प्रकार वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी थी। डर की वजह से वह अब तक चुप रही। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर पूर्व एमएलसी महमूद अली, वाजिद, जावेद और सैफ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महमूद अली, जावेद और वाजिद जेल में बंद है, जबकि सैफ फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें