फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जीजा-साले की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/बेहट। गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज रोड पर हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब आठ बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। डंपर पूर्वी यमुना नहर में गिरकर पलट गया था। हादसे में बाइक सवार मिर्जापुर निवासी रिफाकत और उसके जीजा बिजनौर के गांव हबीबवाला निवासी तौफिक की मौत हो गई थी। बेहट पुलिस ने मृतक रिफाकत के भाई अकरम की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस अभी तक हादसे के जिम्मेदार डंपर के चालक का पता नहीं लगा सकी। हादसे के दौरान डंपर पूर्वी यमुना नहर में गिरने के बाद पलट गया था। पुलिस डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ताकि चालक का पता लगाया जा सके। मृतक रिफाकत आठ भाई बहनों में पांचवें नंबर का भाई था। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं है। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि चालक को पकड़ने को पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें