फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
गंगोह के गांव बोढ़पुर में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में झुलसे मजदूरों का हाल जानते मुख्य चिकित? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
घेर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव बोड़पुर में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने घेर स्वामी मसकीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मसकीन के घेर में बने एक कमरे में अवैध रूप से अनार कैंडल तैयार करने का कार्य किया जा रहा था। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस हादसे में इजाजुल और समीर की मौत हो गई है। इजाजुल का भाई शहजाद और मोनिस घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घायलों को पहले सीएचसी लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डाक्टर संजीव मांगलिक ने भी जिला अस्पताल के वार्ड में पहुंचकर चारों घायलों का हालचाल जाना और संबंधित चिकित्सकों व स्टाफ उचित इलाज दिए जाने के निर्देश दिए। देर शाम हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने किया निरीक्षण
गांव बोड़पुर में धमाके की सूचना पर सीएफओ तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान इरशाद एवं अन्य ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मौके पर पुलिस को फैक्टरी संचालक नहीं मिल पाया। सीएफओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। बताया कि यहां फैक्टरी में बारूद से बर्थडे में चलाई जाने वाली फायर (अनार) कैंडल बनाई जा रही थी। इसका लाइसेंस भी कोई नहीं है। उन्होंने इसको पूरी तरह से अवैध बताते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें