फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्रसारित करने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्रसारित करने पर सऊदी अरब में रह रहे एक आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सऊदी अरब में रहे रहे तीसरे आरोपी की तलाश गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि साइबर सेल ने महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध पोर्नोग्राफी सामग्री का प्रचार करने वालों पर कार्रवाई की है। इस संबंध में देहात कोतवाली में शमशाद पुत्र यूसुफ निवासी जनता रोड हीराहैड़री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही गौरव निवासी भाटखेड़ी नागल के खिलाफ नागल थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं देबवंद थाने में मो. अहबाब निवासी फुलास अकबरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
साइबर क्राइम टीम ने गौरव व शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गौरव ने बताया कि उसके पास एक बच्ची की वीडियो आई थी। जिसे उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके साथ ही शमशाद ने भी बताया कि वह मजदूरी करता है और अक्सर इस तरह की वीडियो डाउनलोड का सोशल मीडिया पर शेयर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तीसरा आरोपी मोहम्मद अहबाब वर्तमान में सऊदी अरब में रह रहा है। उसकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें