फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जमीन को धोखाधड़ी कर दो बार बेचने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। एक ही जमीन को धोखाधड़ी से दो बार बेचने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सहारनपुर के मोहल्ला मेहंदी सराय निवासी मो. आजम पुत्र इरशाद ने बताया कि वह गांव मायापुर रूपपुर के पास महेश कुमार पुत्र महावीर सिंह के स्वामित्व वाली एग्रीकल्चर एंड फ्लोरिस्ट फर्म में नौकरी करता है। उसने बताया कि एक सितंबर 2012 को सुबेदीन उर्फ सुभेदीन पुत्र फतेहदीन निवासी गांव मायापुर रूपपुर से खसरा नंबर 68, 69, 72 का पूरा हिस्सा खरीदा था। जिसका दाखिल खारिज भी फर्म के नाम हो गया था और फर्म को कब्जा भी मिल गया था। तभी से उनकी फर्म उक्त खसरा नंबरों पर काबिज चली आ रही है। आरोप है कि सुबेदीन, अतुल भट्टी पुत्र एमएस भट्टी निवासी रामनगर, कविनगर गाजियाबाद, सचिन रुहेला पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बालाजी अपार्टमेंट पटेलनगर देहरादून, अनुज कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी पल्लमपुरम फेस मेरठ, रविन्द्र कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गढ़ीना मवाना, मेरठ ने मिलकर धोखाधड़ी से फर्म की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर उसका 9 अक्टूबर 2020 को फर्जी बैनामा करा दिया। आरोप है कि 7 फरवरी 2021 को वह फर्म पर मौजूद था, तो पांचों आरोपी वहां पहुंचे और जमीन खाली करने के लिए कहने लगे। उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले की पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद बेहट पुलिस ने उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें