फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकारी पैसे से होगी शौचालयों की मरम्मत, मिलेगा बजट

Fri, 14 Apr 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों में लोगों के घरों में बनाए गए शौचालयों की मरम्मत के लिए भी अब केंद्र सरकार पैसा देगी। एक शौचालय के लिए पांच हजार रुपये मिलेंगे। जिले में 2.40 लाख शौचालय बनवाए गए थे।
विज्ञापन



दरअसल, जिले के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों के घर शौचालय बनाए गए थे। प्रदेश में सहारनपुर मंडल ही सबसे पहले खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हुआ था। अब कई जगहों पर देखरेख के अभाव में शौचालय टूट गए, जिनको लोगों ने ठीक नहीं कराया। इसकी वजह से इनका पूरी तरह इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा था। अब केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही शौचालयों की मरम्मत के लिए पांच हजार रुपये देने का प्रावधान किया है। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग को पैसा मिलेगा।

सर्वे शुरू, 2240 शौचालय चिह्नित

जिला पंचायत राज विभाग ने टूटे शौचालयों को ठीक कराने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। अभी तक 2240 शौचालयों को चिह्नित किया गया है, जिनमें मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शौचालयों की मरम्मत सरकारी पैसे से होगी। क्षतिग्रस्त शौचालयों को ठीक कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए अलग से बजट जारी होगा। -आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें