फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेहड़ी और पटरी पर व्यवसाय करने वालों से न वसूला जाए किराया

Thu, 15 Feb 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के रेहड़ी, पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ महानगर संयोजक गजेंद्र तनेजा ने नगरायुक्त को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि रेहड़ी और पटरी पर व्यवसाय करने वाले लोगों से हर माह 600 रुपये और स्थाई रेहड़ी वालों से 800 रुपये किराया वसूला जाता है। इनमें बड़ी संख्या में वेंडर जोन योजना के पात्र है। इसलिए इनसे तब तक किराया न वसूला जाए, जब तक इनको वेंडर जोन में स्थान न दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो वेंडर जोन बन गए हैं, उनमें कई अपात्रों ने जगह कब्जा ली है और किराए पर दे रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कमल तनेजा, शिवम, वासू, सोनू, नौशाद, महेंद्र, टीटू, राजू, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें