फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शहीदों को किया याद, विकास प्रगति की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़/छुटमलपुर/चिलकाना/अंबेहटा/बड़गांव। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत देश के शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व तहसील कर्मियों ने देश के विकास व प्रगति के लिए शपथ भी ली।
विज्ञापन

नकुड़ के गांव अध्याना के किसान जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम के तहत देश के शहीदों के नाम पर पौधरोपण किया गया। विधायक प्रतिनिधि प्रोफेसर विकेश चौधरी और ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश टाइटल राष्ट्रवाद व राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इससे पूर्व तहसील कार्यालय में एसडीएम अजय कुमार ने तहसील कर्मियों के राष्ट्रहित की शपथ दिलाई। पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, प्रधान विनोद त्यागी, राजेश त्यागी, संजीव कुमार आदि रहे।
छुटमलपुर के एचपी इंटर कॉलेज में कॉलेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर, राज सिंह साध, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य हरिशंकर मौर्य, भूपेंद्र सिंह पुंडीर, रामेश्वर पालीवाल, सुरेंद्र मोहन शर्मा, अजय शर्मा, विनय शर्मा, अर्पणा रोहिला, प्रतिभा सिंह, अल्पना सिंह रहे।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणपुर गुर्जर में प्रधान चौधरी राजवीर, ग्राम पंचायत मंझार में प्रधान प्रतिनिधि चौधरी सलमान, आल्हनपुर में ग्राम प्रधान सुशील कुमार, नथमलपुर में ग्राम प्रधान राकेश सैनी, ग्राम प्रधान खेडा मवात में प्रधान अब्दुल हई ने गांव की माटी को हाथ में लेकर शपथ ली। तत्पश्चात दो कलशों में गांव की मिट्टी को एकत्र किया गया।
अंबेहटा के मोहल्ला कोटला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शिलापट लगाकर शहीदों को याद किया गया। चेयरपर्सन पति नईम अहमद, लेखा लिपिक देवेंद्र कुमार त्यागी, राकेश कुमार, मरगूब अंसारी मौजूद रहे। रंधेड़ी गांव में ग्राम प्रधान वर्षा रानी, चौ. अनुज आदि ने शपथ दिलाई।
रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली में स्कूली बच्चों ने मेरी माटी मेरे देश गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने अपने हाथों में माटी लेकर ग्रामीणों के साथ देश के शहीदों को नमन करते हुए पंच प्रण की शपथ दिलाई। ग्राम प्रधान सविता देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी, संदीप, मुकेश, सोनू, प्रवीन, डॉ दिनेश, चौधरी सेठपाल रहे।
बड़गांव के अंबेहटाचांद प्रधान विशाल राणा ने जम्मू-कश्मीर के सुन्दरबनी सेक्टर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए 21 जुलाई 2017 को शहीद हुए भगवानपुर निवासी शहीद जयद्रथ के चाचा बिजेंद्र सिंह को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आपरेशन रक्षक के दौरान कारगिल के मच्छल सैक्टर में दुश्मनों की नापाक हरकतों का जवाब देते हुए शहीद हुए नयागांव बडूली निवासी वेदप्रकाश सिंह की पत्नी मिथलेश को ग्राम प्रधान भरतपाल सिंह ने शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। 1965 की चीन भारत युद्ध में चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हुए गांव शब्बीरपुर निवासी शम्भू सिंह की वृद्ध पत्नी शकुंतला देवी को प्रधान पंकज सिंह ने शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें