फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लौहपुरुष का भावपूर्ण नमन, श्रद्घांजलि दी

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि लौहपुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल ने समाज में समरसता, आपसी सद्भाव और एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के बाद देश को एकजुट करने में भी सरदार पटेल ने अहम भूमिका निभाई। उनके सिद्धांत आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने कार्यकाल में देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था।
फैयाज मलिक, हसीन कुरैशी और जुमला सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को मिलाकर देश को अखंड बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उनकी पुण्यतिथि पर देश को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जमील फोरमैन, मोहम्मद, कंवरपाल अहमदपुर, आफताब, वेदपाल पटनी, हरीश, अंजू रानी, गुलबहार, गुड्डू मलिक, मुकर्रम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें