मन का परिग्रह त्यागना ही उत्तम अकिंचन धर्म
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान/ नानौता/ चिलकाना। जैन समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व का नौवां दिन उत्तम अकिंचन धर्म के रूप में मनाया गया। सुबह से देहात के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
रामपुर मनिहारान के प्राचीन जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक, शांतिधारा कर पूजा प्रक्षाल की गई। कस्बे में चातुर्मास कर रहे जैन संत आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मोहल्ला इकराम में स्थित प्राचीन जैन मंदिर में श्री जी के अभिषेक और शांतिधारा के पश्चात महावीर पूजा, आदिनाथ पूजा, सोलहकरण पूजा, पंचमेरू पूजा, दशलक्षण पूजा, उत्तम त्याग धर्म की पूजा मुख्य रूप से की गई।
नानौता के मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मनोज जैन सर्राफ, आशीष जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, रोबिन जैन, आशिमा जैन, पूर्वी जैन, तरुण जैन, कंवरसेन जैन, प्रदीप जैन, हिमांशु जैन, पूजा जैन, जिनेंद्र जैन, शुभम जैन, राशि जैन, पम्मी जैन, स्नेह जैन, रेणु जैन, रेखा जैन, सुमन जैन, चिंतामणि जैन आदि श्रद्धालुओं ने मंदिर में उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा की।
चिलकाना के श्री दिगंबर जैन मंदिर में शांतिधारा तरसेम चंद जैन के परिवार द्वारा की गई। नोएडा से आए पंडित मनीष कुमार ने उत्तम अकिंचन धर्म के महत्व के बारे में बताया। अंकुर जैन के संयोजन में हुई धार्मिक प्रतियोगिता में जैन समाज के बच्चे तथा बड़े लोगों ने भागेदारी की। अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, तरसेम चंद जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, अनुपम जैन, अनुज जैन, अंकुर जैन, असीत जैन, अनमोल जैन, रजनी, साधना, अनीता, अक्षित, प्रिंस जैन, अर्पित जैन रहे।
सुल्तानपुर में जैन विद्वान पं. चेतन शास्त्री तथा ध्रुव शास्त्री जी ने उत्तम अकिंचन धर्म के विषय में बताते हुए कहा कि मन का परिग्रह त्यागना ही उत्तम अकिंचन धर्म है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का जैन, द्वितीय स्थान अतिशय जैन एवं दिवेश जैन ने प्राप्त किया। पूजा अर्चना में संरक्षक सुधीर जैन, वीरसेन जैन, मनोज जैन, निशांक जैन, सिद्धार्थ जैन, आरजू जैन, अनमोल जैन, अर्पित जैन, श्रीयांश जैन, मोहित जैन, रोहित जैन, रवि जैन, सक्षम जैन, अनंत जैन, दिवेश जैन, तनिष्क जैन आदि रहे।
चन्द्र नगर जैन पंचायती में दशलक्षण पर्व पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान में पूजा अर्चना करते जैन श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR