फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Sun, 07 Sep 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में राहत सामग्री के साथ आर्य समाज के लोग स्रोत आर्य समाज
विज्ञापन
गंगोह। तीतरों। आर्य समाज गंगोह ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक ट्रक राहत सामग्री रवाना की है। आर्य समाज गंगोह के प्रबंधक देवेंद्र प्रधान ने बताया कि राहत किट में 115 परिवारों के लिए आटा, दाल, चावल, चीनी, दूध पाउडर, नमक, चाय पत्ती, रसपीस और मच्छरदानी शामिल हैं। शेखर आर्य, अमित आर्य, रमेशचंद, अनिल आर्य, रामरिक्षपाल, अजय सैनी आदि उपस्थित रहे। तीतरों में कलसी के युवाओं ने गांव से चावल, आटा, गेहूं, दाल, नमक, पीने योग्य बोतल बंद पानी, तेल आदि सहित विभिन्न सामग्रियों को भेजा है। बताया कि मवेशियों के लिए भूसा भेजने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों में निखिल कुमार, जॉनी रोड, पीयूष कुमार, बिट्टू मास्टर, हर्षित कुमार, अभिषेक सिंह, अंकित कुमार, अंकुर कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें