फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खिली धूप से मिली राहत, 20 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान

Fri, 09 Feb 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में तीन दिन से चटक धूप निकल रही है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत है, लेकिन शीतलहर के कारण लोग गर्म कपड़े नहीं उतार पा रहे हैं। हालाकि बृहस्पतिवार को तापमान में खासी वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक दिन पहले के 18.5 से बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकल आई, लेकिन धूप के साथ ही शीतलहर का प्रकोप तीसरे दिन भी बना रहा। तेज शीतलहर की वजह से सर्दी का अहसास रहा। सुबह सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे गर्म कपड़ों में पैक होकर जाते नजर आए, जिनके सिर टोपियों से ढके थे। धूप का आनंद लेने के लिए लोग दीवारों के साए में बैठे नजर आए, जबकि खुले में शीतलहर ने परेशान किया। हवा के कारण धूल के गुबार उड़ते रहे। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें