फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण जरूरी

Sat, 16 Mar 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टीकाकरण से कई जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 96 हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

जिले में खसरा बीमारी से बचाव और नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को खसरा, टिटनेस, गलघोंटू, काली खांसी, क्षय रोग और हेपेटाइटिस बी जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराना जरूरी है।
अब शासन ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण ऑनलाइन करने के लिए यूविन पोर्टल शुरू किया है। इस पर टीकाकरण का ब्योरा अपलोड किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर यहां चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित कर रही हैं। अब सरकारी अस्पतालों में होने वाला टीकाकरण यूविन पोर्टल के जरिये हो रहा है। इस पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का ब्योरा दर्ज होगा।
विज्ञापन

लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
कोरोना से बचाव के लिए लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। शुरू में 18 साल से 60 और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके लगवाए गए, लेकिन दूसरी लहर में संक्रमण अधिक होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 12 से 14 साल और 15 से 17 साल तक आयु वर्ग वालों को भी टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें