फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे की सीटों के लिए शुरू हुए पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में अल्पसंख्यक कोटे की 50 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए शुक्रवार से पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर किए जा रहे हैं। इन सीटों पर कौन अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं, महाविद्यालय ने यह पहले ही साफ कर दिया है।
विज्ञापन

कॉलेज में अनुदानित पाठ्यक्रम संचालित हैं, जिनमें बीए, बीएससी और बीकॉम शामिल हैं। स्ववित्त पोषित योजना के तहत बीएससी गृह विज्ञान, बीएससी कंप्यूटर साइंस और बीएससी पीसीएम तथा बीकॉम पाठ्यक्रम भी संचालित है। उक्त सभी पाठ्यक्रमों में अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित हैं, जिन पर दाखिले के लिए शुक्रवार पांच अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए हैं। खास बात यह है कि अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रबंध समिति द्वारा निर्धारित निम्न वरीयता क्रम के अनुसार जैन अभ्यर्थियों के दाखिले किए जाएंगे। जैन धर्म के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के बाद प्रबंध समिति द्वारा निर्धारित वरीयता क्रम के अनुसार दाखिला लेने का मौका दिया जाएगा।
प्रबंध समिति द्वारा निर्धारित वरीयता
- जैन अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं।
- स्टाफ वार्ड (पति, पत्नी, भाई, बहन, पुत्र व पुत्री)।
- स्पोर्ट्स के छात्र और छात्राएं।
- सैन्य बल, अर्द्धसैनिक बल अथवा भूतपूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के वार्ड।
- शारीरिक रूप से दिव्यांग कम से कम 40 फीसदी)।
- छात्राएं।
- अन्य।
13 अगस्त तक जमा होंगे फार्म
इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के सूचना केंद्र से 100 रुपये का पंजीकरण फार्म लेकर उसे भरकर तथा फार्म के साथ जरूरी शैक्षणिक पत्राजात, आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करते हुए महाविद्यालय में 13 अगस्त तक जमा कराएंगे। दाखिले से संबंधित तमाम जानकारी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। महाविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि पंजीकरण कराने का अर्थ दाखिले की गारंटी नहीं हैं। प्रवेश तभी होगा, जब अभ्यर्थी सभी अर्हताएं पूर्ण करेगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में संचालित स्नातक स्तर के अनुदानित पाठ्यक्रम और स्व वित्तपोषित पाठ्यक्रमों में अल्पसंख्यक कोटे की 50 फीसदी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच अगस्त से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थियों को पूरी प्रक्रिया से गुजरते हुए 13 अगस्त तक महाविद्यालय में फार्म जमा कराना होगा।
विज्ञापन

- प्रोफेसर वकुल बंसल, प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें