फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में कूड़ा घरों की जगह लेंगे रिफ्यूज कॉम्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
-रिफ्यूज कॉम्पेक्टर की बजाय अन्य जगह कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कॉम्पेक्ट
सहारनपुर। नगर निगम महानगर से कूड़ाघर खत्म करने जा रहा है। इसके लिए कूड़ाघरों के पास रिफ्यूज कॉम्पेक्टर रखे जाएंगे। जिनके जरिए कूड़े को कॉम्पेक्ट कर निस्तारण स्थल पर ले जाया जाएगा। साथ ही कॉम्पेक्टर की निगरानी सीसीटीवी से होगी। कॉम्पेक्टर की बजाय अन्य स्थल पर कचरा डालने वालों पर निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग व जल कल के अधिकारियों की साझा बैठक की। उन्होंने शहर के सभी शौचालयों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सेफ सिटी के लिए यह बहुत जरूरी है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने नगरायुक्त को बताया कि 62 फुटा रोड़, ढोली खाल व सर्किट हाउस रोड पर दो-दो रिफ्यूज कॉम्पेक्टर रखने के अलावा मोहल्ला तकिया, चकहरेटी, नूरबस्ती, मूंगागढ़, हरि मंदिर रोड व नवाबगंज डिस्टलरी के कूड़ाघर स्थलों पर भी एक-एक रिफ्यूज कॉम्पेक्टर रखे जा रहे हैं। इन मशीनों में कूड़ा डालने के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है। जिससे कि वहां कूड़ा उठने के बाद सफाई रह सके। नगरायुक्त ने उक्त स्थलों को स्वच्छ स्थलों के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह अपने घर-दुकान व प्रतिष्ठान का कचरा सड़क पर न डालकर उक्त कॉम्पेक्टर में ही डालें। सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह पार्षदों के सहयोग से संबंधित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं। वहीं नगरायुक्त ने जलकल व निर्माण विभाग को सभी शौचालयों में लाइट व पानी के कनेक्शन कराकर उन्हें दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर नगरायुक्त एसके तिवारी, महाप्रबंधक जलकल राधेश्याम, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ राजीव, सहायक अभियंता निर्माण रतन पांडेय व विपुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कॉम्पेक्टर में कूड़ा डालने का समय

-62 फुटा रोड पर सुबह छह से दोपहर दो बजे तक।

-ढोलीखाल में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक।

-तकिया में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक।

-चक हरेटी में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक।

-नूरबस्ती में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक।

-मूंगागढ़ में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक।

-हरिमंदिर रोड पर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक।

-सर्किट हाउस रोड़ पर सुबह छह से शाम चार बजे तक।
-नवाबगंज डिस्टलरी पर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें