फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकुड़-गंगोह मार्ग का पुनः निर्माण कराया

Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
महानगर में शारदानगर चौराहे पर बनाई गई सहारनपुर-नकुड-गंगोह रोड
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के महत्वपूर्ण सहारनपुर-नकुड़-गंगोह मार्ग का पुनः निर्माण कराया गया है। पहले चरण में इस सड़क को महानगर में शारदानगर चौराहे से लेकर दस किलोमीटर तक बनाया गया है। सड़क का निर्माण होने से यातायात और सुलभ हुआ है।
विज्ञापन


सहारनपुर- नकुड़- गंगोह मार्ग का नवीनीकरण होना है। इसके लिए चार चरणों में काम कराया जाएगा। सड़क के नवीनीकरण के लिए शहर विधायक राजीव गुंबर ने लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह को पत्र लिखा था। इसके बाद राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव बनवाकर शासन को भिजवाया था। पहले चरण में इस सड़क के करीब दस किलोमीटर निर्माण के लिए शासन से 3.47 करोड़ रुपये जारी हुआ। इसमें इस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। शारदानगर चौराहे से लेकर मानकमऊ पूर्वी यमुना नहर तक सड़क को 14 मीटर चौड़ा बनाया गया है। इससे आगे सड़क को सात मीटर चौड़ा बनाया है। सड़क गडढ़ो से युक्त थी। जिस पर भारी यातायात चलने से आवागमन प्रभावित होता था। अब सड़क का फिर से निर्माण होने से यातायात सुलभ होगा।
लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर-नकुड़-गंगोह से लेकर थानाभवन तक इस मार्ग का उच्चीकरण कराया जाएगा। इस पर पहले चरण का काम पूरा हो गया है। चार चरणों में सड़क का नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन


देवबंद क्षेत्र में विकास के लिए तीन करोड़ मिले
सहारनपुर। शासन की ओर से देवबंद विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों और नाली आदि निर्माण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये मिले है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से ये कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कुल 2.98 करोड़ रुपये मिले है। इनमें ग्राम गढ़ी में ताजपुर और गढ़ी के बीच संपर्क मार्ग का निर्माण, ताजपुर गांव में सीसी निर्माण, सलेमपुर में सीसी निर्माण, भटौल में सीसी और नाली निर्माण, मिरगपुर में सीसी व नाली निर्माण, रसूलपुर, फरीदपुर, गुनारसी, रणसूरा, बास्तम, भायला खुर्द, जखवाला, कुलसठ में सीसी व नाली निर्माण होना है। इसके अलावा राजूपुरा में ऊंचागांव मार्ग से शिव मंदिर तक मार्ग सीसी व नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें