ुजफ़्फराबाद में राशन वितरण करते बीडीओ रविप्रकाश
- फोटो : SAHARANPUR
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बांटे राशन के पैकेट
छुटमलपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से विकास खंड मुजफ्फराबाद के आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वयं सहायता समूहों के सचिवों ने गर्भवती, धात्री महिलाओं, कुपोषित बच्चों को सूखे राशन के पैकेटों का वितरण किया। साथ ही कुपोषण से लड़ाई को चलाई जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश ने कहा कि अब राशन वितरण को और अधिक सरल बनाने के लिए इसका जिम्मा स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया है। उन्होंने पात्रों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान इस दौरान एडीओ मनीष दत्त, गीता रानी, प्राची सहित आंगनबाड़ी केंद्र की समस्त स्टाफ मौजूद रहा।