फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच के लिए रेट तय

Fri, 12 Jul 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच के लिए रेट तय कर दिए हैं। मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए 600 से 1500 रुपये देने पड़ेंगे। सीटी स्कैन की डुप्लीकेट फिल्म के लिए 100 रुपये अलग से देय होंगे।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन की ओपीडी 1500 से 1800 के बीच होती है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसलिए पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल उद्घाटन किया था। उसके बाद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरंतर सीटी स्कैन किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों कोई दिक्कत न हो। आपातकालीन विभाग से आने वाले आर्टिरियल ब्लड गैस एनालिसिस (एबीजी) निशुल्क किया जाएगा। अगर किसी मरीज को सीटी स्कैन की डुप्लीकेट फिल्म लेनी है तो उसे 100 रुपये अलग से देने होंगे। सीटी स्कैन की डाई का अलग से शुल्क लगेगा। सिर, पैरानाेसल साइनस, कनपटी की हड्डी, पेट का सीटी स्कैन कराने के लिए 600 रुपये तय किए हैं, जबकि चेहरे/गर्दन, फेफड़े, एकल जोड़, रीढ़ की हड्डी और जबड़ा का सीटी स्कैन 1500 रुपये में होगा। निजी केंद्रों पर सीटी स्कैन दो हजार से 2500 रुपये में होते हैं। उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि सीटी स्कैन जांच के लिए रेट तय हो गए हैं। प्रतिदिन 10 से 12 सीटी स्कैन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें