फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मनोरोगी किशोरी को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर) क्षेत्र के एक गांव निवासी मनोरोगी किशोरी से एक युवक द्वारा जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने थाने में बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर के सभी लोग मजदूरी करने के लिए बाहर गए थे। घर पर उसकी 14 साल की बेटी थी, जो मनोरोगी है। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रिश्तेदारी में आया एक युवक बहला-फुसला कर उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया।
उसे गांव वालों ने युवक के साथ जंगल में जाता देख लिया। संदिग्ध मानकर जब पड़ोसी ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पीड़िता बदहवास हालत में रोती बिलखती मिली। जबकि ग्रामीणों के आने की भनक पा कर आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि मामले में नामजद युवक हरिद्वार के लंढौरा निवासी गौतम के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें